✍️शहजाद बबलू
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चप्पे चप्पे पर पुलिस के साथ साथ नागरिक सुरक्षा कोर ग्रुप के वार्डन मुस्तेदी से डयूटी करते नजर आए।
सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी पर उप नियन्त्रक कश्मीर सिंह चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन के साथ रात्रि में पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर को जानकारी देते हुए की पूरे शहर में नागरिक सुरक्षा कोर ग्रुप के वार्डन कावंड़ यात्रा के दौरान कोई भी अप्रिय घटना न घटित हो इसीलिए चप्पे चप्पे पर नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन पुलिस के साथ साथ व्यवस्था बनाये हुए जिसकी पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर मण्डल ने काफी सराहना की व वॉर्डनों की हौसला अफजाई की।