- बोले एनसीसी अधिकारी पेड़ों की रक्षा हर कैडेट की ज़िम्मेदारी
सहारनपुर। स्थानीय चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में 83 यूपी बीएन एनसीसी के कार्यवाहक कमान अधिकारी सी एस कपकोटी के निर्देशानुसार प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र शर्मा के कुशल निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना प्रयास समर्पित करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कॉलेज में एनसीसी चीफ ऑफिसर विनोद शर्मा एवं लेफ्ट. मनीष जायसवाल के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने पौधारोपण कर अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए पेड़ों की जीवन में महत्ता बताई। चीफ ऑफिसर विनोद शर्मा ने कैडेट्स को वृक्षारोपण का आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्व पर प्रकाश डाला वहीं लेफिनेंट मनीष कुमार जायसवाल द्वारा कैडेट्स को रोपित किए गए वृक्षों के साथ साथ कॉलेज प्रांगण में लगे अन्य वृक्षों की देखरेख, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए संकल्पित किया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, चीफ ऑफिसर विनोद शर्मा, विनोद चौधरी, लेफ्ट. मनीष जायसवाल आदि शामिल रहे।