सहारनपुर। अम्बाला शहर की संस्था रक्तसेवक परिवार सोसाइटी द्वारा अपने वार्षिकोत्सव सम्मान समारोह का आयोजन 29 मई 2022 को अम्बाला शहर में किया गया जिसमे सैंकड़ों रक्तदाताओं सहित समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सहारनपुर की अग्रणी संस्था फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट को स्वैच्छिक रक्तदान क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया।
संस्था अध्यक्ष पंकज कुमार पांचाल ने बताया कि फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट (रजि०) ने अभी तक कुल 99 रक्तदान शिविरो का आयोजन कर जनपद सहारनपुर में स्वैच्छिक रक्तदान क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। संस्था को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। रक्तसेवक परिवार से यह सम्मान संस्था की ओर से नवनीत जैन, राहुल सिंह, उदयवीर सिंह और आशीष रोहिला ने प्राप्त किया।