सहारनपुर। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट जनपद शाखा की एक आवश्यक बैठक कार्यालय सिंचाई निर्माण खंड में संपन्न हुई जहां 3 वर्ष से एक ही पटल पर जमे लिपिक स्टाफ को शासन की मंशा के अनुरूप तत्काल प्रभाव से हटाने संबंधित कार्यवाही का समर्थन किया गया साथ ही एक पत्र अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल व जिलाधिकारी को भी दिया गया। जिससे समय रहते सिंचाई विभाग में एक पटल पर लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाने के लिये अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि हमारा मकसद शासन आदेश का पालन कराना है और जो प्रत्येक अधिकारी को करना होगा।
प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरुण भोला ने कहा कि 3 वर्ष से अधिक जिन कर्मचारियों को एक पटल पर हो गए हैं उन सब को हटाने संबंधित जो शासन की मंशा है बिल्कुल उसके विपरीत अधिकारियों को कार्यवाही करनी होगी।
मंडल अध्यक्ष मनोज रावत ने कहा कि समय-समय पर उत्पन्न कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित शासनादेश शासन द्वारा जारी होते रहे हैं आज भी ये सराहनीय कार्य सरकार की ओर से किए जाने हेतु आदेश जारी किया गया है जिसका 100% पालन जनपद सहारनपुर में कराया जाएगा। बैठक में समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।