31 मई 2022 को मनाया जाएगा वाला “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस

 

तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा मार्च 2022 तक की गई कार्यवाही का डाटा जारी


सहारनपुर।  मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सजिव मांगलिक व जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, सहारनपुर की नोडल अधिकारी श्रीमति शिवांका गोड़ द्वारा बताया गया की जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, सहारनपुर द्वारा मार्च 2022 तक किये गये कार्यक्रमों में

1. विद्यालय कार्यक्रम :-

जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा 396 स्कूलों में स्कूल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 72675 विद्यार्थीयों को तम्बाकू सेवान से होने वाले रोगो व दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। 



2. जन जागरूकता अभियान :- 

जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ द्वारा तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों व उनके परिवार के सदस्यों को जागरूक करने हेतु ग्राम, शहर, अस्पताल व अन्य जगाहों पर 210 जनजागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 5345 व्यक्तियों को तम्बाकू सेवन से होने वाले रोगो व दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया व तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों को तम्बाकू छोडने के लिये प्रेरित किया गया।

 3. तम्बाकू उन्‍नमूलन सेवायें :- 

जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के द्वारा उन्‍नमूलन सेवायें हेतु जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय (टी0०बी0 अस्पताल) के कमरा न0 14 में स्थित तम्बाकू उन्‍नमूलन केन्द्र द्वारा 22323 व्यक्तियों को उनमूलन सेवायें प्रदान की गई। उन्‍नमूलन सेवाये प्राप्त करने के पश्चात 1972 व्यक्तियों द्वारा तम्बाकू सेवन की आदत पूर्ण रूप से छोडे जाने की पुष्टि की गई और 3453 व्यक्ति तम्बाकू सेवन छोडने का प्रयास कर रहे है।



4. प्रवर्तन कार्य:- 

सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान रोकने हेतु, विद्यालयों के आस - पास तम्बाकू विक्रेतन रोकने हेतु, 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को/द्वारा तम्बाकू विक्रेतन / खरीदने को रोकने हेतु COTPA- 2003 अधिनियम के अन्तर्गत जिला तम्बाकु नियंत्रण प्रवर्तन दल द्वारा 114 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया।