गुलज़ार सलमानी का हुआ प्रमोशन, बनाए गए प्रदेश सचिव


- अभी तक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में थे सदस्य

लखनऊ/सहारनपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य गुलज़ार सलमानी का प्रमोशन करते हुए उन्हें प्रदेश सचिव नामित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव की संस्तुति पर गुलज़ार सलमानी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से प्रमोशन करते हुए प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश मनोनीत किया गया है।



इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ गुलज़ार सलमानी ने कहा कि मै माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी, आदरणीय नरेश उत्तम पटेल जी तथा माननीय डॉक्टर राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद, प्रदेश सहित सभी नेताओं का हार्दिक धन्यवाद पेश करता हूं और जो ज़िम्मेदारी विश्वास सहित दी गई है उस पर खरा उतरकर माननीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनाने में अपनी भूमिका को मेहनत के साथ अदा करूंगा।