शिक्षक संगठन का समाजवादी पार्टी को समर्थन



-विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने थामा दामन

सहारनपुर। सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित के प्रयासों से विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षक सभा प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।



आज यहां सर्किट हाउस में मान सिंह यादव एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक सभा के साथ विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारीयो की सफल मुलाकात सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित द्वारा कराई गई जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने 2022 चुनाव में सपा का साथ देने का किया आश्वासन दिया।

इस दौरान संगठन के लोगों ने प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधित्व मंडल शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में एवं पुरानी पेंशन बहाली के लिए अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया जिनका समाधान सरकार बनने पर प्राथमिकता से कराने का आश्वासन प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिया गया। इस दौरान विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के  जिला मंत्री अनिल बाबरे, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उमेश गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष बलिया खेड़ी संदीप खटाना, जिला संगठन मंत्री विजेंद्र चौधरी एवं ब्लाक अध्यक्ष रामपुर मनिहारान मनमोहन शर्मा शामिल रहे तथा अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों से शिक्षकों की समस्याओं, पुरानी पेंशन योजना सहित कई मुद्दों पर संवाद भी कायम किया गया।