- सहारनपुर एवं मेरठ मंडल पदाधिकारियों की ली बैठक
- बेहतरीन कार्यप्रणाली के लिए सहारनपुर जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह की पीठ थपथपाई
गाजियाबाद। अपना हक लेने के लिए एकजुटता के साथ आगे बढ़कर आगामी विधानसभा चुनावों में आज़ाद समाज पार्टी का परचम लहराया जाएगा जिससे हम लेने वाले नहीं बल्कि बांटने वाले की भूमिका में स्थापित होंगे, इसीलिए चुनाव लडने के लिए नहीं बल्कि जीतकर सरकार बनाने में अहम भूमिका बनाने के लिए हमे 2022 का विधानसभा चुनाव लडना है।
बीते शनिवार को गाजियाबाद में आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ द्वारा मेरठ एवं सहारनपुर मंडल की जिला कमेटियों की समीक्षा बैठक के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए गए।
पार्टी पदाधिकारियों एवं जिलों की कार्यकारिणी के लोगों में जोश भरने के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने दोनों मंडलों के जनपदों की समीक्षा भी की। इस दौरान सहारनपुर के जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह को बेहतरीन कार्यप्रणाली और संगठनात्मक प्रबंधन के लिए प्रथम स्थान पर घोषित किया गया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में सहारनपुर जिलाध्यक्ष करणवीर सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि संगठन में प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से करता रहे तो निश्चित ही दूर नज़र आने वाली मंज़िल बहुत जल्दी हासिल हो सकती है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी हाईकमान का शुक्रिया भी अदा किया।
इस अवसर पर कुरबान अहमद ,राव मौसम, डॉक्टर बृजपाल, रोहित राज गौतम, योगेश प्रताप, अजय गौतम , मेहर दास, मेहरबान अहमद, विजय भान आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।