महंगाई और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष है साइकिल यात्रा: अर्जुन पंडित
भाजपा सरकार संविधान के मूल उद्देश्यों को ही नष्ट करने पर आमादा : शशिबाला पुंडीर (पूर्व विधायक)
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित के नेतृत्व में छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र जी के जन्मदिवस पर साइकिल रैली निकाली गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा सहारनपुर माहीपुरा चौक से साईकिल यात्रा प्रारम्भ की गई जिसे वरिष्ठ सपा नेता शशिबाला पुंडीर पूर्व विधायक ने समाजवादी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साईकिल यात्रा महीपुरा चौक से अमरदीप कॉलोनी, संतनगर,नुमाइश कैम्प, चमन पैलेस, जेल चुंगी, अम्बेडकर चोक, देहरादून चोक, बीडी बाजोरिया चोक, IMA भवन से होते हुए हक्कीत नगर धरना स्थल पर साईकिल यात्रा समाप्त हुई।
जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कहा समाजवादी साइकिल यात्रा मोहम्मद आज़म खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, चरम पर अपराध और भ्रष्टाचार, बेलगाम मंहगाई, किसानों पर काले कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण पर ‘संघी‘ प्रहार, जिला पंचायत में धांधली के कारण लोकतंत्र पर खतरा और चैपट स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण कोरोना से हुई मौतें आदि मुद्दों को लेकर हो रही है।
साईकिल यात्रा का प्रारम्भ पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि खाद्य पदार्थों के दाम दुगना-तिगुना बढ़े हुए है जबकि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के छात्र आसमान छू रहे हैं। सत्ता संरक्षित अपराधियों के आतंक के आगे प्रशासनतंत्र विशेषकर पुलिस बल अपने को असहाय पा रहा है। जाति देखकर अपराधियों के साथ व्यवहार होता है। भाजपा सरकार केवल वादों का हवाई महल बना रही है। यह जनता के साथ विश्वासघात है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और समाजवाद के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार संविधान के मूल उद्देश्यों को ही नष्ट करने पर आमादा है। कमजोर वर्गों में असुरक्षा है। जन-मन की हताशा और कुंठा के इस दौर में समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। छोटे लोहिया जी जनेश्वर मिश्र जो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे हैं वो आजीवन युवा शक्ति को सशक्त और संघर्षशील बनाने की प्रेरणा देते रहे थे।
कार्यक्रम में जिला महासचिव नवाव अली , उपाध्यक्ष विशु त्यागी, वसीम राणा, नदीम, भाई अनीश प्रधान, जिला सचिव शीबा सिद्धकी, नितिन भाई, मीडिया प्रभारी मोहित पसरीचा,मोहन अर्पित, अर्जुन शर्मा ,रोहित, रुकसार अंसारी,सोनी खान,इसरत जहाँ, राणी खान रिहाना मालिक मौजूद रहे।