राशिद मालिक बने यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष

✍️मुशर्रफ अंसारी की रिपोर्ट

मुज़फ्फरनगर जनपद के रहमतनगर निवासी राशिद मलिक को समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष बनाया गया। 



जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित युवाओं ने उनके आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। दरअसल समाजवादी पार्टी में अपनी अलग पकड़ रखने वाले युवा कार्यकर्ता राशिद मलिक को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल  मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जनपद मुज़फ्फरनगर का जिलाध्यक्ष बनाया।



 राशिद मलिक बेहद जुझारू कर्मठ कार्यकर्ता है। साथ ही युवाओं में अच्छी पकड़ रखते हैं। उनको नई जिम्मेदारी मिलने से युवाओं में खासी खुशी है। साथ ही आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं को जोड़कर एक बार फिर विकास पुरुष अखिलेश यादव की सरकार बनवाने में सहयोग करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे बखूबी पालन करेंगे और अधिक से अधिक युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ेंगे। पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।