शाम के समय फाॅगिंग ही नहीं सैनेटाइजेशन भी करा रहा निगम

सहारनपुर। नगर निगम ने महानगर में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सुबह के अलावा शाम को भी सैनेटाइजेशन शुरु कर दिया है। अभी शाम के समय केवल फाॅगिंग की जा रही थी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में घंटाघर पर बडे़ स्तर पर फाॅगिंग व सैनेटाइजेशन किया गया। इस दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ.कुनाल जैन भी मौजूद रहे।



नगर निगम महानगर को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए लगातार अपनी कोशिशों और संसाधनों को बढ़ा रहा है। शुक्रवार को नगर निगम द्वारा नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में घंटाघर पर अनेक वाहनों के माध्यम से फाॅगिंग की और सैनेटाइजेशन का कार्य भी किया गया। घंटाघर के अलावा अन्य बाजारांें एवं प्रमुख मार्गो व क्षेत्रों में भी फाॅगिंग व सैनेटाइजेशन का काम किया गया। नगरायुक्त ने सैनेटाइजेशन के दौरान घंटाघर पर बिना मास्क लगाये जा रहे कई लोगों को रोककर उन्हें मास्क उपलब्ध कराया और भविष्य में बिना मास्क बाहर न निकलने की चेतावनी दी।



नगर स्वास्थय अधिकारी डाॅ.कुनाल जैन ने बताया कि हर रोज की तरह रोस्टर के अनुसार वार्डो को सैनेटाइज करने के अलावा आज भी सभी कंटेनमेंट जोन को सैनेटाइज किया गया। जबकि सरकारी इमारतों और कलक्ट्रेट, कचहरी, निगम कार्यालय व आफिसर्स काॅलोनी आदि को भी सैनेटाइज किया जा रहा है।