पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार! एक दरोगा भी घायल


जंगलों में कॉम्बिंग कर फ़रार दो बदमाशों को भी किया गया गिरफ़तार

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर डॉक्टर एस चन्नप्पा के आदेशों अनुसार जनपद से अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहें अभियान के तहत एसपी देहात अतुल शर्मा व सीओ सदर के कुशल निर्देशन में फतेहपुर पुलिस को बड़ी क़ामयाबी मिली है, पुलिस ने मुठभेड़ कर दो शांतिर बदमाशों को गोली का मजा चखा गिरफतार किया है, जबकि एक दारोगा भी घायल हुआ है।



 थाना फतेहपुर पुलिस की चेकिंग के दौरान फतेहपुर कलसिया रोड कमालपुर जाने वाले रास्ते पर बाग के पास गौ तस्करों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, आत्म रक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में 02 बदमाश मोहसिन उर्फ छोटा पुत्र अब्दुल रहीस निवासी इस्लामनगर थाना बिहारीगढ़ एवं मुनफेद पुत्र असगर निवासी इस्लामनगर थाना बिहारीगढ़ पुलिस की गोली लगने से घायल हो गये, पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, उक्त फायरिंग में पुलिस पार्टी से उप निरीक्षक इंद्रसेन भी बदमाशों की गोली से घायल हुए हैं, घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया। फरार बदमाशों की तलाश हेतू की गई कॉम्बिंग में भी 02 बदमाश जीशान पुत्र अब्दुल रहीस निवासी इस्लामनगर थाना बिहारीगढ़ एवं गुलरेज पुत्र इसराइल निवासी इस्लामनगर थाना बिहारीगढ़ गिरफ्तार हुए। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना फतेहपुर पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।