होली व शब-ए-बारात पर्व पर सिविल डिफेंस का रहेगा पूरा सहयोग: एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह



दोनों त्यौहारों को भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाएं: राजेश जैन

......✍️शहज़ाद बबलू की रिपोर्ट

सहारनपुर । आगामी पंचायत चुनाव होली एवं शबेरात त्योहार के दृष्टिगत देखते हुए पुलिस सिविल डिफेंस के वार्डन के साथ आज एक समन्वय गोष्टी का आयोजन किया गया,जिसमें रंगो के त्यौहार होली और सबेरात संप्रदायिक सौहार्द शांतिपूर्वक कैसे मनाया जाए इस पर भी विस्तृत रूप से चर्चा हुई,सभी वार्डनो की ड्यूटी को लेकर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है पूरे प्रदेश में केवल 18 जिलों में ही पूरे सुरक्षा कोर के वार्डन है सहारनपुर मे जनपदों से एक है यहां पर पुलिस को वार्डनो का भरपूर सहयोग मिलता है।



 चीफ वार्डन राजेश जैन के नेतृत्व में सभी वार्डन पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर ड्यूटी करते हैं जिसके चलते हिंदू हो या मुस्लिम पर्व या अन्य किसी भी धर्म का पर्व हो सभी को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में इन वार्डनो की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने कहा कि सिविल डिफेंस के सभी वार्डन सेवा भाव निस्वार्थ भाव से कार्य करते हैं तन मन धन से पूर्ण सहयोग करते हैं अवैतनिक रूप से कार्य करते हुए केवल वार्डनो का एक ही मकसद रहता है कि हमारे जनपद में सभी कार्य शांतिपूर्वक  निर्विघ्न रुप से संपन्न हो इसके लिए चाहे उन्हें रात या दिन की ड्यूटी देनी पड़े वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करते हैं और कोरोना काल में तो कोरोना अयोध्या के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका वार्डनो ने निभाई है।



 इस मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह सीओ प्रथम चंद्रभान शर्मा सीओ सेकंड दुर्गा प्रसाद तिवारी प्रभारी निरीक्षक थाना क़ुतुबशेर विनोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना मण्डी बिजेंद्र सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात उमेश रोरिया सदर थाना प्रभारी निरीक्षक व शहर के गणमान्य नागरिक मौलवी फरीद गुरुद्वारा साहिब के ज्ञानी चर्च के फादर व मन्दिर के पुजारी ने भी अपने विचार रखे सभी सिविल डिफेंस के पदाधिकारी व वार्डन भी रहे मौजूद।