सहारनपुर। विकास खण्ड बलिययाखेडी के प्रांगण में माननीय मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अंर्तगत 16 जोडो का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें अनुसूचित जाकि के 12, अल्पसंख्यक के 03 एवं पिछडी जाति के एक जोडे की शादियां सम्पन्न कराई गई।
यह जानकारी खण्ड विकास अधिकारी सुश्री ज्योति बाला ने दी है। उन्होने बताया कि इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र निम, ब्लाॅक प्रमुख इमरान मलिक, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख करण सिंह, मण्डल भाजपा किशोर चैधरी, मण्डल अध्यक्ष रामपुर मनिहारान विनोद पंवार, एडवोकेट प्रीतम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रवीण दहिया, मण्डल उपाध्यक्ष बलियाखे डी श्रीकांत चैधरी, मण्डल महामंत्री भाजपा बलियाखेडी किशोर भारती द्वारा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति एवं सामुहिक जोडो के परिवारगण तथा कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।