12 और 15 मार्च को 15963 व्यक्तियों का टीकाकरण होगा



सहारनपुर। कोविड-19 के वैक्सीनेशन के तृतीय चरण में 01 मार्च को 60 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु और 45 से 60 वर्ष के सहरूग्णता से ग्रसित लोगों का वैक्सीनेशन किये जाने के लिए 12 और 15 मार्च को सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, पुलिस लाईन, जिला महिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय और मेडिकल काॅलेज में 15963 लोगों के वैक्सीनेशन करने के लिए 36 केन्द्रों पर प्रथम व द्वितीय डोज के सत्र आयोजित किये जायेंगे। 12 फरवरी को  जिन लाभार्थियों को जिला महिला चिकित्सालय, सहारनपुर, केयर हाॅस्पिटल एवं तारावती हाॅस्पिटल, सहारनपुर में ब्वअंगपद प्रथम डोज दी गयी थी, उनको द्वितीय डोज जिला महिला चिकित्सालय में दी जायेगी। इसी प्रकार जिन लाभार्थियों को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलालपुर, अशेाक विहार, माहीपुरा व गढ़ी मलूक में कोवैक्सीन प्रथम डोज दी गयी थी, उनको द्वितीय डोज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलालपुर में दी जायेगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ बी0एल0सोढ़ी ने  आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए सभी वह व्यक्ति, जो 01 जनवरी 2022 तक 60 वर्ष या इसके ऊपर हो जाएंगे तथा सहरूग्णता से ग्रसित व्यक्ति जो 01 जनवरी 2022 तक 45 वर्ष या इसके ऊपर हो जाएंगे, कोविड टीकाकरण के लिये पात्र होगें। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुनेहटी खेडखड़ी में 120 तथा 15 मार्च को 240 लोगों का टीकाकारण किया जायेंगा। सामुदायिक/ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सबदलपुर में 240 और 120, खजूरी  में 120, बीतिया में 120, पुवांरका 360 और 360, देवला 120 और 120, बेहट में 360, द्वितीय डोज 104 और 360, मिर्जापुर पोल में 120 और 120, मुजफ्फराबाद 360 और 360, बबेल बुजुर्ग में 120 और 120, बिहारीगढ़ 120 और 120, देवबंद में 480, द्वितीय डोज 100 और 480, जड़ौदा जट में 120 और 120, कुरडी में 120 और 120, नागल में 240 और 240, कोरवां 240 और 240, रामपुर मनिहारान में 240, द्वितीय डोज 60 और 240, अम्बेहटा चांद में 120 और 120, ननौता में 360 , द्वितीय डोज 55 और 360, जड़ौदा पांडा में 120 और 120, नकुड़ में 360, द्वितीय डोज में 80 और 360, अम्बेहटा पीर में 240 और 240, गंगोह में 480 और 480, सिकन्दरपुर 240 और 240, सरसावां में 360 और 360, मेडिकल काॅलेज में 240 और 240 तथा कुतुबपुर में 120 और 120 लोगों का वैक्सीनेशन किया जायेंगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए नेहरू मार्केट में द्वितीय डोज 135 और 240, हलालपुर में द्वितीय डोज 235 और 120, न्यू आवस  एवं विकास परिषद 120 और 120, मल्लीपुरा सड़क दूधली में 120 और 120, गढ़ी मलूक में 120 और 120, अशोक बिहार में 120 और 120, महिला चिकित्सालय में द्वितीय डोज 439 , जिला चिकित्सालय में 240, द्वितीय डोज 299 और 480 तथा पुलिस लाईन में द्वितीय डोज 176 लोंगो को दी जायेंगी।