हर शोषित वर्ग के साथ खड़ी है समाजवादी पार्टी: चन्द्र शेखर यादव


2022 में सपा सरकार बनाकर अखिलेश भैया को दिया जाएगा तोहफा : अर्जुन पंडित

सड़क दूधली में नवनियुक्त लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित का हुआ जोरदार स्वागत

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर तन मन धन से किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और कृषि कानूनों के विरोध को राष्ट्र के विरूद्ध देशद्रोह साबित करने वालों को आने वाले चुनावों में सबक सिखाने का काम किया जाएगा।



उक्त विचार सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर यादव ने स्थानीय सड़क दूधली में नवनियुक्त लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

चन्द्र शेखर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर दबे कुचले एवं उस वर्ग के साथ खड़ी है जिसका किसी भी स्तर पर शोषण हो रहा हो। उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग समाजवाद का परचम कभी झुकने नहीं देंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर यादव ने लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित को बधाई देते हुए उनके साथ नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि माननीय नेता जी मुलायम सिंह यादव जी ने हमेशा युवाओं को प्रोत्साहित किया है और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी भी युवाओं को खूब सम्मान दे रहे हैं जिसके पीछे की समाजवादी अवधारणा यही है कि समाज में बदलाव के लिए युवाओं का सक्रिय होना ज़रूरी है इसलिए आप सबकी ज़िम्मेदारी है कि अपने अपने क्षेत्रों में अपने जनपद में हर गांव हर गली हर बूथ पर आपका सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद होना चाहिए जिससे समाजवादी विचारधारा और नीतियां आम जनमानस तक पहुंच सके।

 नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है उसके लिए वह दिन रात मेहनत करके सपा की नीतियों को प्रचारित करने के साथ समाजवादी कुनबा बढ़ाने का काम करेंगे एवं 2022 में आने वाले विधानसभा में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाकर ऋण चुकाया जाएगा।

इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी अर्जुन पंडित का फूल मालाओं और जय अखिलेश जय समाजवाद के नारों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ सपा नेता इरशाद सलमानी, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष महताब अली, मजदूर सभा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज़ ने किया।

इस अवसर पर अनुज मदनुकी,  तनुज चौधरी, रवि तेश्वर, शारीक चौधरी, जहांगीर, सईद, मोहित सूद, नितिन गौतम, हर्ष जाटव, साहिल अंसारी, विकास महरोल, विकास कुमार, आशु बिरला, हर्ष प्रताप सिंह, अंकित राठी, वसीम,  शहबान, शाहबाज, मो. शादान, डॉ. बुरहान तोमर, आलम तोमर, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।