अर्जुन पंडित लोहिया वाहिनी के एवं साऊद बने यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव अर्जुन पंडित बने लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष

सऊद आलम को बनाया यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष

लोहिया वाहिनी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्र शेखर यादव की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष चो. रुद्रसेन एवं पूर्व मंत्री सरफराज खान ने सौंपा नियुक्ति पत्र

सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन ने सपा के प्रकोष्ठों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व उत्तर प्रदेश विधानसभा के आग चुनाव में पार्टी का परचम लहराने का काम किया जायेगा।



चौ.रूद्रसैन आज अम्बाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने समाजवादी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सउद आलम को नियुक्ति पत्र सौंपकर शीघ्र ही जिला कमेटी घोषित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह घर-घर जाकर सपा की नीतियों से जनता को अवगत कराने का काम करें।ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनायी जा सके।

लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहा कि 2022 में सच और झूठ की जंग का चुनाव है जिसमें केवल समाजवादी कार्यकर्ता ही सच के साथ शुरू से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कराये गये विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश की जनता का झुकाव तेजी से सपा की तरफ हो रहा है, जिसके चलते भाजपा में बौखलाहट मची हुई है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाए ताकि सपा का परचम लहराया जा सके।





पूर्व मंत्री सरफराज खान, रामपुर मनिहारान विधानसभा प्रभारी जसबीर वाल्मीकि व जिला उपाध्यक्ष सुहेल राणा जिला उपाध्यक्ष चौ.अब्दुल गफूर ने कहा कि सपा जिलाध्यक्ष चौ.रूद्रसैन के नेतृत्व में पार्टी तेजी से बढ़ रही है जिसके चलते एक ओर जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा अप्रत्याशित सफलता हासिल करेगी वही आगामी विस चुनाव में जनपद की सातों विस सीटों पर सपा का परचम लहरायेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की।सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष महजबी खान व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन लता ने भी सम्बोधित किया। सपा लोहियावाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित व मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के सउद आलम ने कहा कि उन्हेें जिस उम्मीद के साथ जिम्मेदारी सौंपी गयी है,उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे।

बैठक में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन  प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बांदूखेडी, सय्यद जाफर हुसैन, राव वजाहत, सोनू चौधरी, राजेश सैनी बडकला, जिला पंचायत सदस्य संदीप चौधरी, बिजेन्द्र यादव एड.,भूपेन्द्र शर्मा, हरपाल सिंह वर्मा, विशाल यादव, नजीर अहमद, साकिबआलम, वेदपाल पटनी समेत भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।