सहारनपुर के एसएसपी डॉ शिवाशिंपी चिनप्पा का फ़ोटो दर्शाकर सहारनपुर पुलिस को किया सैलूट
सहारनपुर। पर्वतारोहण में सहारनपुर को नई पहचान दिलाने वाले पर्वतारोही रिहान अली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। जनपद सहारनपुर के इस उभरते पर्वतारोही ने अपनी इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन की 26 लोगो की टीम के साथ केदारकांटा ट्रैकिंग चोटी पर 27 दिसम्बर को सांकरी से चढ़ाई शुरू की थी और 29 दिसंबर को चोटी फतह कर राष्ट्रीय ध्वज लहराया इसके साथ साथ सहारनपुर पुलिस को बेहतरीन कार्यशैली एवं सफल कानून व्यवस्था को सराहते हुए सहारनपुर पुलिस कप्तान डॉ. एस. चिनप्पा की फोटो भी प्रदर्शित की।
गौरतलब है कि केदार कांटा ट्रैकिंग चोटी की ऊंचाई 12500 फ़ीट है, जो बर्फबारी के कारण सर्दियों में और चुनोतिपूर्ण हो जाती है।
पर्वतारोही रिहान अली ने बताया कि पहले दिन प्रथम कैम्प में बर्फबारी के कारण एक दिन प्रथम कैम्प में रुकना पड़ा।
29 दिसम्बर को सीधा कैम्प एक से फतह के लिए निकले और फतह कर राष्ट्रगान गाकर भारतीय ध्वज तिरंगा लहराया, उसके बाद 30 दिसंबर को सकुशल वापस बेस कैंप लौटे।
सहारनपुर निवासी सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न दलों के नेताओं और अफसरों ने रिहान अली को एक और उपलब्धि पर सराहना की एवं बधाई प्रेषित की है।