सहारनपुर एसओजी और शामली पुलिस की बदमाशो से हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

 


सहारनपुर। एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाए जाने को चलाए जा रहें अभियान के तहत जनपद पुलिस टीमो ने बदमाशों के सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार बदमाशों का पीछा कर रही है।


आज उक्त आदेशों के अनुसार सफलता प्राप्त करते हुए सहारनपुर एसओजी प्रभारी एव टीम और शामली पुलिस की दिन दहाड़े बदमाशों से मुठभेड़ हुई जिसमे तीन बदमाशों को लंगड़ा कर गिरफ्तार कर लिया गया वहीँ शामली का एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। 


इन्ही बदमाशों ने बीती रात शामली पेट्रोल पंप पर लूट की घटना को अंजाम दिया था वही सहारनपुर में नकुड़ में गाड़ी लूटी थी और बेहट में पेट्रोल पंप लूट एव रामपुर गोलीकांड में भी शामिल बताए जा रहे हैं पकड़े गए बदमाश।


शनिवार को शामली में पेट्रोल पंप लूट कर भाग रहे बदमाशों को पीछा करते हुए आज सहारनपुर एसओजी और शामली पुलिस की कांधला के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से चली गोलियों में तीन बदमाश घायल हो गए हैं। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद शामली में पेट्रोल पंप पर लूट कर भाग रहे बदमाशों की सूचना के बाद पुलिस कप्तान डॉ. एस चनप्पा का आदेशों प्राप्त होने के पर सहारनपुर एसओजी टीम ने जनपद की सीमाओं की घेराबंदी कर बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान बदमाशो का पीछा करते हुए सहारनपुर एसओजी ने दिल्ली रोड पर कांधला के जंगलों में बदमाशो को घेर लिया। बताया जाता है कि दोनों ओर से चली कई राउंड गोलियों में तीन बदमाश पारूल, सन्नी व विशाल घायल हो गए। इसी बीच शामली पुलिस भी मौके पर पहुच गई। सहारनपुर एसओजी टीम के प्रभारी जयवीर सिंह, अजब सिंह, अजय प्रसाद गौड़ और शामली पुलिस ने संयुक्त रूप से सभी बदमाशो को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।