सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर कृषि बिलों के विरोध में ‘किसान के सम्मान में समाजवादी पार्टी मैदान में’ के अंतर्गत नकुड विधानसभा के गांव बांदूखेडी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुनियोजित प्रदर्शन सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन प्रतिनिधि चौ.प्रवीन बांदूखेडी को नजरबंद किये जाने के चलते नहीं हो पाये। जिसके चलते सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश दिखाई पड़ी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आहवान पर सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि चौ.प्रवीन बांदूखेडी के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में विशाल प्रदर्शन की तैयारियां कर रखी थी। इसी कडी में जैसे ही सपा कार्यकर्ता सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन प्रतिनिधि चौधरी प्रवीन बांदूखेडी के निवास पर एकत्र होना शुरू हुए और इसकी जानकारी पुलिस को लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने गांव बांदूखेडी पहुंचकर चौधरी प्रवीन बांदूखेडी को नजरबंद कर लिया जिसके चलते सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन नहीं कर पाये।
जिससे सपा कार्यकर्ताओं में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी दिखाई दी।सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसैन प्रतिनिधि चौ.प्रवीन बांदूखेडी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसान विरोधी कानून पारित कर देश के अन्नदाता किसान की कमर तोड़ दी है। किसानों को उनकी लागत का दोगुना मूल्य दिलाने का शब्जबाग दिखाकर केन्द्र व प्रदेश की सत्ता में आयी भाजपा ने नये कृषि कानून पारित कर अपनी किसान विरोधी नीतियों को उजागर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को केवल पंूजीपतियों के हितों की चिंता है। परंतु सपा के कार्यकर्ता आखिरी दम तक इन किसान विरोधी काले कानूनों का डटकर मुकाबला करेंगे चाहे इसके लिए हमें कोई भी कानूनी देनी पड़े।