किसानों के बीच पहुंच सपाइयों ने अलाव जलाकर कृषि सुधार कानूनों का विरोध किया

 

सहारनपुर। कृषि सुधार कानूनों के विरोध में समाजवादियों ने स्थानीय सड़क दूधली में किसानों के बीच अलाव जलाकर कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया।



सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में हाई कमान के निर्देशानुसार सहारनपुर में सपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अलाव जलाकर किसानों के बीच पहुंच अपना विरोध जताया।

सहारनपुर के जिलाध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन के नेतृत्व में सड़क दुधली में भाजपा द्वारा किसान विरोधी बिल के बारे में चौपाल के माध्यम से किसानों को समझाते हुए व किसानों की समस्या सुनते हुए प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी अर्जुन पंडित, इरशाद सलमानी सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सपा अल्पसंख्यक सभा, डॉ. शाहनवाज जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा, मेहताब अली जिला अध्यक्ष शिक्षक सभा, उमर भाई युवा सपा नेता मोहित पसरिचा व युवा सपा नेता उमर मलिक, सूर्यकांत पंडित और साथी गण मौजूद रहे।