सहारनपुर। तेल की कीमत बढ़ाये जाने को लेकर समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है।उन्होंने कहा कि तेल की कीमत बढ़ाना गलत है। सरकार को इसे वापस लेना चाहिए।
सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने कहां कि कोरोनावायरस से जारी लड़ाई हमारे करोड़ों भाइयों और बहनों के लिए गंभीर आर्थिक कठिनाई का कारण बन रही है। इस समय, कीमतें कम करने के बजाय, पेट्रोल और डीजल पर 10-13 ₹ प्रति लीटर कर बढ़ाने का सरकार का निर्णय गलत है और इसे वापस लिया जाना चाहिए जब सरकार गरीबों की मदद नही कर रही है तो पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा पैसा किसके लिए इक्कठा किया जा रहा है।कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट का फायदा देश के किसानों को मिलना चाहिए था देश में बेमौसम बारिश ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसल बर्बाद हो चुकी है लाकंडाउन के चलते सब्जी फल फूल किसानों का 50 प्रतिशत नुकसान हुआ है देश का किसान भीषण संकट में किसान का गत 3 वर्षों से गन्ना मूल्य में सरकार द्वारा कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है लागू डाउन में तकलीफ झेल रही जनता और किसान से कितने पैसे वसूले जा सकते हैं सरकार यह सोच रही है यह बड़ा ही दुखद है। लेकिन भाजपा सरकार बार-बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता को मिलने वाला सारा फायदा अपने सूटकेस में भर लेती है।कच्चे तेल में गिरावट का फायदा जनता को मिल नहीं रहा है और जो पैसा इकट्ठा हो रहा है उससे भी गरीबो, मजदूर,मध्यम वर्ग के लोगों की कोई मदद नहीं हो रही है। हमारे देश की जनता नगदी और टैक्स कटौती में छूट की आस लगाए बैठी थी जबकि उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है दुनिया में शायद ही ऐसी पर सरकार होगी जो इस मुश्किल वक्त में अपने नागरिकों के साथ ऐसा करती होगी हम सरकार से मांग करते हैं पेट्रोल-डीजल पर रेट बढ़ोतरी का फैसला तुरंत वापस लिया जाए।