निगम कर्मचारियों ने भी दिया कोविड केयर फंड में एक दिन का वेतन

डीएम अखिलेश सिंह को कोविड केयर फंड यूपी के लिए निगम कर्मचारियों के एक दिन के वेतन का चेक नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह एवं मेयर संजीव वालिया ने सौंपा



सहारनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों ने भी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर अपने सहयोग के हाथ बढ़ाए हैं। नगर निगम कर्मचारियों की ओर से मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने 3 लाख 93 हजार 660 रुपये का चेक उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड के लिए जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में सौंपा। इस अवसर पर मुख्य अभियंता निर्माण बी के सिंह, अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव, लेखाधिकारी राजीव कुशवाहा आदि भी मौजूद रहे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि नगर निगम के सभी कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन उत्तर प्रदेश कोविड केयर फंड में देने का निर्णय लिया था। कर्मचारियों के वेतन की वही राशि का चेक उन्हें सौंपा जा रहा है।