ग्राम प्रधानों को 5000 से बढ़कर दी जाए 1 लाख रुपए की आपदा निधि: सतवीर यादव

 


👉🏼अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ने सरकार के समक्ष रखी मांग


सहारनपुर। प्रेस को जारी एक वक्तव्य में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सतवीर यादव ने कहा कि सहयोग के नाम पर ग्राम पंचायतों को सरकार द्वारा आपदा राहत कोष से सिर्फ ₹5000 मिलते हैं, उन्होंने इस राशि को बढ़ाकर ₹100000 की स्वीकृति करने की मांग की है।



जिलाध्यक्ष सतवीर यादव का कहना है के प्रधान साथी गांव में इस महामारी  के दौरान व्यवस्था को मजबूती से संभाल सकें इसलिए यह आपदा राशि बढ़ानी बेहद ज़रूरी है। क्योंकि बहुत  व्यक्ति ऐसे होते हैं जिनकी सहायता प्रशासन के द्वारा नहीं होती उनकी सहायता सीधे प्रधान को करनी होती है। उन्होंने आगे कहा कि गांव में  सैनिटाइजर कराने के अलावा राशन की व्यवस्था के अलावा और बहुत सारी सहायता करनी पड़ती है। यदि हमारी ग्राम पंचायतें सुरक्षित होंगी तो हमारा प्रदेश सुरक्षित रहेगा, देश सुरक्षित रहेगा। सतवीर यादव ने कहा कि क्योंकि देश की सबसे अधिक आबादी गांव पंचायतों में ही रहती है और देश की सबसे गरीब आबादी भी पंचायतों में ही रहती है इसलिए ग्रामीण इलाकों के लिए यह एक ज़रूरी कार्य है।