चार नए केस मिलने से हड़कंप, नगर निगम के किया सेनेटाइज


सहारनपुर। नगर निगम की ओर से मंगलवार को शहर की लगभग एक दर्जन मस्जिदों सहित उन मजिस्दों को भी सैनेटाईज किया गया है जिन मस्जिदों में कोरोना संक्रमित पाए गए चार लोगों ने नमाज अदा की थी। एक युवक के माहीपुरा स्थित घर और उसके आसपास के घरों को भी सैनेटाईज किया गया है। इसके अतिरिक्त महानगर के तीस बैंकों और दस वार्डों को भी पूरी तरह सैनेटाईज किया गया है।



उल्लेखनीय है कि सहारनपुर में गत दिवस कोरोना संक्रमित चार और जमाती पाए गए हैं।  इनमें एक सहारनपुर के देहरादून रोड स्थित माहीपुरा ​हबीबगढ का 19 वर्षीय युवक है। जबकि बाकि तीन जमातियों में 45 वर्षीय शेख मो​हीद्दीन आंध्र प्रदेश के चित्तूर, 25 वर्षीय शेख सफी भी आंध्रा के चित्तर का ही रहने वाला है। चौथा जमाती 49 वर्षीय तै​मिर बैग क्रिगिस्तान निवासी बताया जा रहा है। इन चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
 ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित जो चार लोग नए पाए गए हैं, ये लोग सहारनपुर में जिन जिन स्थानों पर रहे हैं, जिन मस्जिदों में इन्होंने नमाज पढ़ी है तथा उनके आसपास का क्षेत्र और माहीपुरा निवासी कोरोना संक्रमित युवक के घर व पड़ोस के घरों को भी नगर निगम द्वारा सैनेटाईज कराया गया है। इसके अ​तिरिक्त महानगर के 30 बैंक और जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन केंद्रों व डाक घरों को आज भी सैनेटाईज किया गया है। 
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. ए के त्रिपाठी ने बताया कि शहर की जामा मस्ज्दि सहित करीब एक दर्जन मस्जिदों को सैनेटाईज किया गया है। इनमें एक मीनार मस्जिद आली की चुंगी, जौहरी मस्जिद आजाद कालोनी, सलमान पारसी मस्जिद 62 फुटा रोड, बिलाल मस्जिद मोहल्ला आली, मस्जिद याहियाशाह पक्का बाग, मस्जिद बेलवाल हबीबगढ, मस्जिद बकरियान लोहानी सराय, स्टेशन वाली मस्जिद, गांधी पार्क मस्जिद, एक मीनार मस्जिद लोहानी सराय, चौक फव्वारा जामा मस्जिद का बाहरी क्षेत्र तथा पुल बंजारान स्थित मरकज भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दस बड़ी गाड़ियां और 100 से ज्यादा हैड मशीनें शहर व वार्डों को लगातार सैनेटाईज कर रही है। 
मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर के मुताबिक मंगलवार को वार्ड 3, 4, 9, 10, 15, 16, 25, 31, 37 व 55 को सैनेटाईज किय गया। उन्होंने बताया कि महानगर में आईटीसी के कर्मचारियों की संख्या सहित 2600 से अधिक कर्मचारी सफाई कार्य, कूड़ा उठान, चूना मैलाथियान आदि छिड़काव में लगे हैं।