भगवान परशुराम जन्मोत्सव दीप जलाकर मनाया गया

 


युवा जाग्रत ब्राह्मण सभा ने किया था दीप प्रज्ज्वल करने का आह्वान



सहारनपुर।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने कोरोना महामारी के चलते किए गए लॉक डाउन का पूर्णतः पालन करते हुए अपने अपने घरों में पूजा पाठ एवं दीप प्रज्जवलित कर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को सादगी के साथ मनाया।



सहारनपुर से विभिन्न तस्वीरों में देखिए दीप प्रज्जवलित करते ब्राह्मण समाज के लोग



गौरतलब है कि सहारनपुर में युवा जाग्रत ब्राह्मण सभा के संयोजक युवा समाजसेवी अर्जुन पंडित ने आज 8 बजे दीप जलाकर जन्मोत्सव मनाने का आह्वान किया था जिसके चलते ब्राह्मण समाज ने अपने अपने घरों के आंगन बालकनी तथा छतों पर दीप प्रज्जवलित कर भगवान परशुराम जी को याद किया।