आईएएस रानी नागर का उत्पीड़न नहीं होने देंगे समाजवादी: चंद्रशेखर यादव


हरिद्वार।
हरियाणा कैडर की युवा आईएएस अधिकारी रानी नागर के  समर्थन में समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव खड़े हो गये हैं।
देश को चलाने वाले एक आईएएस अधिकारी को भी अपनी बहन की जान का खतरा हो सकता है तो संकट में आम आदमी खुद को कितना असुरक्षित महसूस करता होगा इसका सहज ही अंदाज़ा लगाया जा सकता है लेकिन समाजवादी लोग हर पीड़ित की आवाज़ है फिर वह चाहे किसी बड़े पद पर कार्यरत व्यक्ति हो अथवा समाज का सबसे छोटा माने जाना वाला इंसान। उन्होंने कहा कि रानी नागर देश के लिए अपना योगदान एक आईएएस अधिकारी के रूप में दे रही हैं लेकिन हम हरियाणा सरकार को स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हम किसी भी सूरत में रानी नागर का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।



सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार से मांग की है कि रानी नागर द्वारा अपने कुछ उच्च अधिकारियों पर लगाए गए उत्पीडऩ के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
आईएएस रानी नागर गौतम बुद्ध नगर के बादलपुर गांव की मूल निवासी हैं और समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिनेश नागर भी इसी गांव की रहने वाले हैं। बादलपुर गांव के लोगों ने यह पूरी जानकारी समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव तक पहुंचाई। जिसके बाद आज सपा नेता चंद्रशेखर यादव ने वीडियो जारी कर रानी नागर को समर्थन देकर कहा समाजवादी पार्टी रानी नागर के साथ तन मन धन से हर संघर्ष मैं उनके साथ हैं 
रानी नागर हरियाणा कैडर की वर्ष 2014 की आईएएस अधिकारी हैं। रानी ने गुरुवार की सुबह करीब 4:00 बजे अपने फेसबुक वॉल पर लिखा। उन्होंने बताया कि वह हरियाणा में नौकरी नहीं कर पा रही हैं। उन्हें और उनकी बहन की जान को खतरा है। वे लॉकडाउन के कारण अपनी नौकरी नहीं छोड़ पा रही हैं। लॉकडाउन के तुरंत बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। फेसबुक पोस्ट के बाद यह पूरा प्रकरण मीडिया में छा गया।