सरकार के तीन साल सुशासन, विकास और सेवा को समर्पित रहे - सूर्य प्रताप शाही
प्रभारी मंत्री ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर बेमिसाल उपलब्धियों से मीडिया को अवगत कराया
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विधानसभावार प्रकाशित विकास पुस्तिका का वितरण किया गया
मा0 मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उ0प्र0 श्री सूर्य प्रताप शाही ने उ0प्र0 सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपब्धियों पर आधारित प्रेस वार्ता सर्किट हाउस के सभागार में की। इस मौके पर उन्होने सूचना विभाग उ0प्र0 द्वारा प्रकाशित तीन वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित विधानसभावार पुस्तक का विमोचन भी किया।
मा0 मंत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल सुशासन, विकास और सेवा को समर्पित रहे है। वर्तमान सरकार ने चुनावी घोषणापत्र के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को तथा पं0 दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को चलाया है।
उन्होने बताया कि वर्ष 2017 में सरकार ने बनते ही सर्वप्रथम 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों का 36 हजार करोड का फसली ऋण माफ किया। जिसमें जनपद सहारनपुर के 73570 कृषकों का 496 करोड 98 लाख रूपये का कर्ज माफ किया गया। उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में 1 करोड़ 37 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये गये। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत 2 करोड़ 65 लाख निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिये गये। गरीबों को सस्ती दरों पर दवाई उपलब्ध कराने के लिये बडे पैमाने पर जन औषधि केन्द्र खोले गये। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने 22 नये एम्स एवं 75 नये मेडिकल काॅलेज की स्थापना का निर्णय लिया है जिनमें से 02 एम्स एवं 30 नये मेडिकल काॅलेज उ0प्र0 में बनाये जा रहे है। उन्होेने कहा कि यह सरकार की एक बेमिसाल उपलब्धि है।
प्रदेश में बाढ नियंत्रण कार्यों पर 966 करोड रूपये खर्च करके बाढ को बहुत कम किया गया है। प्रदेश में दिल्ली-मेरठ, आगरा, कानपुर तथा गोरखपुर में मैट्रो पर काम चल रहा है। नमामि गंगे अभियान में 15 परियोजनायें पूर्ण, 19 परियोजनाएं निर्माणाधीन तथा 11 परियोजनाएं निविदा की प्रक्रिया में है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने 7 नये राज्य विश्वविद्यालय खोलने का फैसला लिया है। जिनमें से सहारनपुर में रजिस्ट्रार की तैनाती कर दी गयी है भूमि की तलाश है। भूमि तलाश हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
उन्होने बताया कि सरकार ने मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेस-वे बनाने का निर्णय लिया है। बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगलया योजना हेतु 1200 करोड एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु 250 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है। उन्होने कहा कि सिंचन क्षमता बढाने के लिये सरयू नहर परियोजना हेतु 1554 करोड रूपये, मध्य गंगा नहर हेतु 1736 करोड़ रूपये तथा अर्जुन सहायक परियोजना हेतु 252.65 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है।
श्री सूर्य प्रताप शाही ने पत्रकारों को अवगत कराया कि आज शहर के साथ-साथ गांव भी जगमगा रहे है। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घण्टे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत आपूर्ति में सुधार हेतु 8718 ट्रांसफार्मरों का प्रतिस्थापन किया गया। 70234 परिवारों में सौभाग्य एवं उजाला योजनान्तर्गत विद्युत कनेक्शन के साथ 01 एलईडी बल्ब निःशुल्क दिया गया। तीन वर्षों में 171 करोड 65 लाख की लागत से 1178 किमी0 सडकों के गडढामुक्ति का कार्य किया गया है। अटल अमृत योजना के अन्तर्गत 25 करोड़ 88 लाख की लागत से 2 पार्क विकसित किये गये। दिल्ली यमुनोत्री मार्ग मिनी बाईपास 40 करोड की लागत से 9.9 किमी0 लम्बाई का निर्माण किया गया। डा0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में 3 करोड़ की लागत से सिन्थेटिक एैथलेटिक रनिंग टेªक का निर्माण किया गया। लखनौती मानपुर दौलतपुर के निकट 50 करोड की लागत से यमुना नदी पर सेतू निर्माण कार्य किया गया।
उन्होने बताया कि 91.19 लाख की धनराशि से सांवलपुर नवादा में कान्हा गौशाला का निर्माण किया गया। 01 करोड़ 8 लाख की लागत से गौ संरक्षण केन्द्र अकलसिया का निर्माण तथा 12 लाख से वृहद गौ संरक्षण केन्द्र खानपुर अफगान का निर्माण किया गया। निराश्रित/बेसहारा 3075 गोवंश के संरक्षण के लिये 01 करोड़ 61 लाख की धनराशि व्यय।
मा0 मंत्री जी ने बताया कि 5 करोड़ 50 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्बेहटा चांद का निर्माण तथा 6 करोड़ 48 लाख की लागत से 50 शैय्या विंग सरसावा का निर्माण किया गया।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद के 16721 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। 2874 जोडों के सामुहिक विवाह के आयोजन के लिये 12 करोड़ 88 लाख रूपये व्यय किये गये। स्वच्छ भारत मिशन शहरी योजनान्तर्गत 8012 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत 15300 आवास निर्मित किये गये। 55 करोड़ 95 लाख की लागत से सहारनपुर पुर्नगठन पेयजल योजना का निर्माण किया गया। उन्होने इस मौके पर उ0प्र0 सरकार के तीन वर्ष की उपलब्धियों से संबंधित अनेकों उपलब्धियों को बताया।
इससे पूर्व मा0 मंत्री जी द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि जिला चिकित्सालय में कोरोना वायरस से बचाव हेतु आइसोलेशन वार्ड में 30 बेड की व्यवस्था की गयी है। इससे अलग भी 12 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था की गयी है। लोक निर्माण विभाग मंे भी अतिरिक्त व्यवस्था है। मेडिकल काॅलेज में भी 30 बेड की व्यवस्था है। उन्होने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु सभी सम्भावित उपचारों एवं अन्य सुविधाओं की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था है। उन्होने कहा कि सभी स्कूल और काॅलेजों को बन्द रखने के आदेश भी राज्य सरकार से आ चुके है। जिसका अनुपालन जिला प्रशासन सुनिश्चित करा रहा है। उन्होने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा है कि 01 माह तक कोई भी ऐसा कार्यक्रम ना करें जिसमें भीड हो। तथा आम जनता से भी अपील की है कि वे भीड वाले इलाकों में जाने से बचें।
इस मौके पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विधानसभावार प्रकाशित पुस्तक का वितरण किया गया तथा एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से भी सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार कराया गया।
इस मौके पर विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम, विधायक गंगोह कीरत सिंह, विधायक देवबन्द कुवंर बृजेश, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा डा0 महेन्द्र सैनी, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के अलावा जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी0, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, अपरजिलाधिकारी प्रशासन एस0बी0सिंह, अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 बी0एस0सोढी, उपनिदेशक सूचना सुधीर कुमार आदि के अलावा भारी संख्या में प्रिन्ट व इलैक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रेस वार्ता की, उपलब्धियों की किताब का किया वितरण