नगर निगम नहीं बना पा रहा टूटी सड़क

गुहार के बाद भी नहीं बन पा रही नगर निगम की छोटी सी गली


सहारनपुर।


👉🏼वार्ड 27 के रसूलपुर स्थित जिम वाली गली का मामला


👉🏼आम दिनों में दिक्कत बदस्तूर जबकि बारिश में चलना मुहाल


👉🏼मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुहार के बाद केवल निरीक्षण कर कर ली गई थी इतिश्री


👉🏼रसूलपुर के पूर्वी भाग की पूरी आबादी का मुख्य रास्ता है टूटा हुआ



सहारनपुर। नगर निगम के वार्ड संख्या 27 के रसूलपुर स्थित जिम वाली गली जो पूर्वी भाग की मुजफ्फरनगर कॉलोनी, दानिश कॉलोनी, गुलदस्ता कॉलोनी की दक्षिणी आबादी एवं शावर विहार की उत्तरी आबादी की मुख्य गली है को गत राज्य सरकार द्वारा डूडा से बनवाया गया था। जिसे नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा अभी तक तीन बार टंकी पाइप एवं गैस पाइप लाइन के लिए उधेड़ा गया किन्तु एक बार भी उखाड़ी गई इंटर लॉकिंग टाइल्स किसी ठेकेदार ने वापस नहीं लगाई जिसके कारण लगभग पूरी  सड़क खत्म हो चुकी है तथा कच्ची सड़क समान बाकी बची है।
इस संबंध में कई बार नगर निगम में क्षेत्र के लोगों द्वारा शिकायत भी की गई तथा माननीय मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर गुहार भी लगाई जा चुकी है। इसके बाद हरकत में आए नगर निगम के संबंधित अधिकारी द्वारा निरीक्षण कर पोर्टल पर जवाब दिया गया कि बजट होने पर पुनर्निर्माण करा दिया जाएगा।  किन्तु 9 अगस्त 2019 को दिए गए इस जवाब के बाद से अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नहीं लाई गई है।
क्षेत्र के लोगों में नगर निगम की इस शिथिलता को लेकर नाराजगी है।