2 अक्टूबर को बड़े स्तर पर मनाई जाएगी गांधी एवं शास्त्री जयंती

सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती मनाये जाने के संबंध में आवश्यक बैठक आयोजित की गयी।  इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को सभी राजकीय भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 :00 बजे फहराया जाये। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बडे चित्र का अनावरण व माल्यापर्ण किया जाये। राजकीय भवनों/कार्यालयों/सार्वजनिक स्थलों/इमारतों तथा बाजार में 01 व 02 अक्टूबर की रात्रि में रोशनी की व्यवस्था की जाये।



प्रभात फेरी गांधी आश्रम जनकनगर से आरम्भ होकर शहीद स्मारक तक जायेगी तथा वापिसी में गांधी पार्क पंहुचकर गांधी जी की प्रतिमा व शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण किया जायेगा। प्रभात फेरी में स्कूल/कालेजों के सभी बच्चों एवं शिक्षक भी सम्मिलित किये जायेंगे।
उन्होने कहा कि गांधी पार्क शहीद स्मारक एवं महापुरूषों की मूर्तियों (प्रतिमाओं) के आस-पास नगर में सफाई एवं फूल मालाओं तथा पुष्प एवं कुर्सियों आदि की व्यवस्था नगर निगम सहारनपुर द्वारा करायी जाये। समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार अपनी-अपनी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण करायें। सफाई व्यवस्था नगर निगम/अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका/नगर पंचायत द्वारा सम्पन्न करायी जाये।
02 अक्टूबर को पूर्व की भांति गांधी आश्रम घन्टाघर पर खादी प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा तथा 01 अक्टूबर को दिन में 03ः00 बजे से अगले दिन 02 अक्टूबर को 03ः00 बजे तक सूत कताई का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम के संयोजक व्यवस्थापक प्रबन्धक, श्री गांधी आश्रम, घन्टाघर सहारनपुर होंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहारनपुर की देख-रेख में एक रक्तदान कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य में एक सर्व धर्म एकता सभा का सांय 04ः00 बजे स्थान गांधी पार्क में आयोजन किया जायेगा, यंहा पर टेन्ट व पेयजल आदि की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जायेगी। गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर 2019 के पर्व पर संस्थाओं/आश्रमों में फल, मिष्ठान व सादे भोजन का वितरण किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने गांधी जयन्ती के अवसर पर जनपद में पूर्णतया मद्य निषेद रखने के लिये निर्देश दिये। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनपद के सभी विभागाध्यक्ष वृक्षारोपण करायेंगे। गांधी जयन्ती के अवसर पर एक पैदल चाल (5 किमी) प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 06ः00 बजे किया जायेगा।
नगर सहारनपुर में 03 कुष्ठ आश्रम है, इनमें निवास करने वाले कुष्ठ रोगियों को 02 अक्टूबर को दोपहर 11 बजे सादा भोजन दिया जायेगा। इन कुष्ठ आश्रम में तथा आश्रम के आस-पास सफाई आदि की व्यवस्था नगर निगम द्वारा करायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने गांधी पार्क, घन्टाघर चैक, देहरादून चैक, चैधरी चरण सिंह चैक, जनकपुरी चैक, पुल खुमरान, लौैहा बाजार, स्टेडियम गांधी पार्क, जाटव नगर बस्ती, माधव नगर/गढी मलूक पार्क, नुमायश कैम्प, कैलाशपुर स्थित डा0 अम्बेडकर पार्क, गांगलहेडी चैक, ग्राम पठेड, नया चिलकाना बस स्टैण्ड, ग्राम रणदेवा, अशफाक उल्ला चैक पर स्थित, विश्वकर्मा चैक पर तथा ग्राम खजूरी अकबरपुर में स्थित प्रतिमाओं पर माल्यापर्ण व आस-पास साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये।
इस मौके पर अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार के अलावा जनपद स्तरीय अधिकारी व विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।